विविध

*स्टेट हाइवे पर गब्दी नाले के पास कल रात एक भीषण हादसा, बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, सूचना पर तत्काल पहुंची देवकर चौकी व धमधा थाने की पुलिस*

 

 

*धमधा/देवकर:-* देवकर नगर से दो किलोमीटर दूर धमधा थाना क्षेत्र के गब्दी नाला में कल रात एक भीषण दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से एक मोटरसाइकिल का भिड़न्त सवारी बस से हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोगों में एक की मौके पर हो गयी तो दूसरे को घायल अवस्था मे रिफर किया गया। जबकि यात्री बस को देवकर चौकी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। वही इस केस को स्थानीय धमधा थाना पुलिस ने अपने अधीन के लेकर जांच-तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक की काफी कम है जिसमे एक देवकर चौकी इलाके के ग्राम लूक एवं दूसरा धमधा इलाके के देवरी का था, जो तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हुआ। हालांकि सूचना पर देवकर चौकी एवं धमधा पुलिस की टीम अन्तर्ज़िला टीम की तरह मौके पर पहुंचकर तत्काल पूछताछ कर घायलो को उचित उपचार की व्यवस्था के लिए भेजा एवं एक मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button