विविध

*सेन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक दीपेश साहू से की सौजन्य मुलाकात, सामाजिक विकास पर हुई चर्चा*

 

बेमेतरा:- सेन समाज के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं ने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया और समाज की गतिविधियों, प्रगति तथा विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

*एकजुटता से सामाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा: विधायक*

 

विधायक दीपेश साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सकारात्मक सहभागिता से ही सामाजिक विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सेन समाज के हित और क्षेत्र की बेहतरी से जुड़े हर कार्य में वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

 

*समाज को आगे बढ़ाने मिलकर करेंगे काम: पदाधिकारी*

 

मुलाकात को अत्यंत सौहार्दपूर्ण बताते हुए पदाधिकारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेन समाज के उत्थान और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए सभी सदस्य एक होकर काम करेंगे।

 

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*

 

इस अवसर पर सेन समाज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामनारायण छल्ली श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष लोमेश कुमार सेन (बेरला), संतोष सेन (नवागढ़), नेमसाय सेन (साजा), ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सेन (साजा), रामनिहोरा सेन (नवागढ़), पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सेन सहित मोहन सेन, ऋषि सेन, दीनू सेन, डेनिम सेन, तोपसिंग सेन, टिकेंद्र सेन, ईश्वर सेन, संतोष सेन, नाथूराम सेन, संतराम सेन, ईशु सेन, नीरज सेन एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button