*गरियाबंद के प्रतिभावान गेंदबाज इंद्रेश ध्रुव का अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*

गरियाबंद:- जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र इंद्रेश ध्रुव ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा के बल पर अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इंद्रेश इस प्रतियोगिता में एनवीएस भुवनेश्वर रीजन का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
एक कुशल फास्ट बॉलर के रूप में पहचान बनाने वाले इंद्रेश की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, परिवार और खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
*मेहनत और समर्पण से पाई बड़ी उपलब्धि*
कम उम्र में ही अपनी धारदार गेंदबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर इंद्रेश ने यह मुकाम हासिल किया है। शिक्षकों और खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनका राष्ट्रीय स्तर की टीम में चुना जाना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।
*ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई*
इंद्रेश के चयन की खबर मिलते ही उनके गृहग्राम और आसपास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। उनकी इस सफलता पर लता भूपेंद्र ध्रुव (सरपंच), बृजमोहन तारक (उपसरपंच), शालिक सेन (ग्रामीण अध्यक्ष), कवल सिंह ध्रुव (ग्राम पटेल), दादा-दादी शिवनाथ व टीकमबाई, माता-पिता सहित उदेराम, रामनारायण साहू, पंच गुलशन ध्रुव, वीरेंद्र ध्रुव, हीरामन साहू, दानी साहू, परमिला दीवान, कीर्तन ध्रुव, नूतन पटेल, तिहारू, नकुल साहू, गजेंद्र साहू, रामूलाल साहू, तीरथ पटेल, यादराम पटेल और समस्त ग्रामवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सभी शुभचिंतकों ने इंद्रेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगामी मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से गरियाबंद और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करेंगे।




