विविध

*बेरला बीआरसी अपने बेटी के जन्म दिवस पर न्योता भोज का किया आयोजन*

 

बेरला:- विकासखण्ड स्रोत केन्द्र बेरला बीआरसी के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बहिंगा में न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसके तहत लगभग 100 बच्चों को खीर, पूड़ी, केला, मिठाई खिलाकर न्योता भोज का आयोजन संपन्न किया गया। क्योंकि राज्य शासन के महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत या विद्यालय में संपन्न होना है। जिसके तहत हर कोई व्यक्ति जिसके घर में कुछ कार्यक्रम आयोजित हो वह अपने कार्यक्रम की खुशी को जाहिर करने के लिए एवं शामिल करने के लिए विद्यालय के बच्चों को न्योता भोज का आयोजन कर सकता है। जिसके परिपेक्ष में बेरला बीआरसी खोमलाल साहू एवं शिक्षिका कीर्तन साहू ने अपनी बिटिया कुमारी मीनाक्षी साहू की जन्मदिन की उपलक्ष में प्राथमिक शाला बहिंगा में समस्त बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच राधेश्याम निषाद, घनश्याम साहू, एपीसी शर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मितानिन एवं साथ ही साथ ग्रामीण महिलाएं सम्मिलित हुए। उक्त महत्वपूर्ण योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए बहुत ही अच्छा और हमारे बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक बताया। न्योता भोज के कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख अशोक साहू संकुल समन्वयक राजा सिंह वर्मा, शिक्षक ईश्वर सिंह वर्मा, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, नंद कुमार साहू एवं नंदकिशोर पांडे, चंपा साहू, सुनील सोनी सहित बहुत अधिक संख्या शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button