विविध

*●नाँदघाट क्षेत्र में नेशनल हाइवे-130 की सीसी सड़क पर दरारों के बीच एक्सीडेंट का खतरा,विभाग द्वारा हो रहा मरम्मत सिर्फ औपचारिक खानापूर्ति●*

 

 

*बेमेतरा:-* भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अंतर्गत बेमेतरा ज़िला के नांदघाट सेक्शन में स्थित करीब 15 किलोमीटर की नेशनल हाइवे सड़क में दिनों जगह-जगह दोनो ओर बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रहा है। जिसे एनएचआई विभाग के अफसरों द्वारा धीमी गति से मरम्मत कराकर औपचारिकता निभाई जा रही है। लिहाजा आलम यह है कि ज़िला क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे की सड़कों पर एक्सीडेंट का खतरा काफी बढ़ गया है। ज्ञात हो कि नांदघाट सेक्शन में बेमेतरा ज़िला के आधा दर्जन गाँव पड़ते है जहाँ से रोजाना स्थानीय आवागमन के अलावा बड़ी संख्या में अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला आवागमन होता है। चूंकि इंटरस्टेट व इंटर रीजन आवाजाही निरन्तर होने से यहां पर सड़क की स्थिति खराब होने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। जिस पर नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया डिपार्टमेंट के अफसरों द्वारा दरारों पर मरम्मत के नाम पर मात्र लीपापोती की जा रही है। सीसीरोड की सड़क पर से कई जगहों पर दरारों के साथ गड्ढे भी बन रहे है जिस पर मटेरियल के उखड़कर सड़क पर बिखरे होने से भी नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले राहगीरों एवं मुसाफिरों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button