*सांकरा में भव्य चुनरी यात्रा निकाली*

बेरला:- ब्लॉक बेरला अंचल क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम सांकरा में माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। रघुनंदन परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों की अगुवाई में आयोजित इस चुनरी यात्रा में हजारों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए। यह धार्मिक यात्रा माँ बंजारी धाम, सांकरा से प्रारंभ होकर जयकारों व भक्तिमय माहौल के बीच माँ शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयघोष के साथ भक्ति भाव से सहभागिता निभाई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से शामिल सदस्यगण खिलेश साहू, भुनेश्वर धनकर, मोतीलाल, राहुल, ऋषि, संजू, महेंद्र, भूपेन्द्र, पवन, हिमांशु, योगेश, घनश्याम, भागीरथी, रोशन, टिंकू, शेखर, भुनेश्वर, पोषण, त्रिलोचन,सुमित,होमेश,कुलेश्वर,कार्तिक,जितेन्द्र,गजेंद्र,रिंकू, लोकनाथ, हर्ष, संजय, अमित, रमेश आदि रहे। भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुई इस चुनरी यात्रा ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना दिया।




