*विद्युतकर्मियों व ऑफिस स्टॉफ की कमी से जूझ रहा भिम्भौरी का एई-जेई का संयुक्त कार्यालय*

*बेमेतरा:-* ज़िला के साजा विद्युत डिवीजन अंतर्गत भिम्भौरी सब डिवीजन के सहायक यंत्री एवं कनिष्क यंत्री कार्यालय में कर्मचारियों की भारी कमी का मामला सामने आ रहा है। वैसे तो दोनों इंजीनियर का ऑफिस फिलहाल एक ही कार्यालय में संयुक्त रूप से संचालित हो रहा है। जबकि विद्युतकर्मी व स्टॉफ की ऑफिस में सिर्फ गिनती के नज़र आ रहे है।दरअसल आज से सालभर पूर्व बेरला विद्युत उप सम्भाग को विभाजित कर भिम्भौरी में नया डिवीजन बनाया गया एवं साथ ही आनंदगाँव मे नया कनिष्क यंत्री कार्यालय खोला गया है किंतु आज सालभर बीत जाने के बाद भी दोनों जेई व एक एई कार्यालय में विद्युतकर्मी व ऑफिस कर्मचारियों को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देखा जाए तो कर्मचारियों की कमी होने से ऑफिस सम्बन्धित कार्यो के लिए काफी जद्दोजहद व मशक्कत करना पड़ता है।जिस पर शासन-प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
इस सम्बन्ध में भिम्भौरी विद्युत सहायक यंत्री अजय सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि भिम्भौरी में फिलहाल जेई व एई को मिलाकर 03 स्टॉफ ऑफिस में है वही फील्ड लाइन में भी इसी तरह विद्युतकर्मी है जबकि उनके कार्यक्षेत्र में आनंदगाँव मे जेई कार्यालय होने से वहां भी पदस्थ होकर सेवा देना पड़ता है चूंकि क्षेत्र बड़ा है उस हिसाब से भिम्भौरी सब डिवीजन में विद्युत कर्मचारियों का अभाव एक बड़ा समस्या बना हुआ है। लिहाज़ा विद्युत फॉल्ट के सुधार, मेंटेनेंस व अन्य कार्यो के लिए बेरला सब डिवीजन अब भी निर्भर रहना पड़ता है जो कि बड़ा ही गम्भीर है। वही आनंदगाँव व भिम्भौरी की जेई चारुलता सिन्हा ने बताया कि उनके पास दो कार्यालय का प्रभार है अतिरिक्त कार्य के लिए स्टॉफ की कमी एक बड़ी परेशानी है।




