विविध

*22 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी, मौसम विभाग का अनुमान*

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम ने भी करवट ले ली है। प्रदेश में लगातार ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि आज 20 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं। बढ़ती ठंड के चलते बेमेतरा के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है।

 

इन दिनों बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आ गई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button