विविध

*●बेरला के गुरुकुल स्कूल में निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, सुरक्षा उपायों के बगैर मज़दूरों से लिया जा रहा काम●*

 

*बेरला:-* विकासखण्ड मुख्यालय बेरला स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के परिसर अंदर एक अन्य भवन का निर्माण कार्य कुछ दिनों से जारी है। इस दरम्यान निर्माण सुरक्षा के मापदंडों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। जिसमे स्कूल कैम्पस के अंदर करीब पांच से सात मंजिला बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है, जिसमे कार्यरत मज़दूरों को हेलमेट व अन्य सेफ्टी सुविधा के बिना काम कराया जा रहा है, जो कि श्रमिकों के जानलेवा व खतरानाक है। बेरला विकासखण्ड मुख्यालय में होने के बावजूद भी बिल्डिंग निर्माण सुरक्षा व्यवस्था को ताक में रखकर निर्माण होना बड़ा ही गम्भीर है। इस सम्बंध में जिला व विकासखंड प्रशासन को स्कूल प्रबंधन व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही किया जाना चाहिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button