विविध

*कुआँ गाँव मे मोटरपंप को ठीक करने कुएं में उतरे ग्रामीण को बचाने के चक्कर मे जहरीले गैस के प्रभाव से तीनों की मौत*

 

*बेमेतरा:-* नवीन चन्दनु थाना इलाके अंतर्गत ग्राम कुआँ में कल शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। जिसमे गाँव के ही एक निजी कुएं में पंप ठीक करने नीचे उतरे अधेड़ ग्रामीण को बचाने के चक्कर मे जहरीली गैस की चपेट में आने से एक-एक कर कुल तीन लोगों की जान चली गयी। वही दोपहर की इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जहां पर सूचना मिलते ही नवागढ़ एसडीएम, तहसीलदार एवं थानेदार की टीम पहुंचे, जो देर रात तक दुर्ग एसडीआरएफ की रेस्क्यू कार्य तक डटे रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शवों की प्राप्ति नही हो पाई है।

 

दरअसल नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत एवं चंदनु थाना से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित कुआं गाँव में 55 स्थानीय ग्रामीण आत्माराम साहू पिता परदेशी साहू अपने निजी जमीन पर बने कुएं में मोटरपंप में फंसे कचरे को ठीक करने नीचे उतरा था, जो सबसे पहले कुएं की गहराई पर मौजूद जहरीली गैस के प्रभाव में आते ही फड़फड़ाकर बेहोश गया जिसको देख समीप में मौजूद दो ग्रामीण आत्माराम को बचाने उतर गए।जिसमे गाँव के ही 25 वर्षीय नवयुवक राकेश साहू पिता बाबूलाल साहू एवं 45 वर्षीय रामकुमार ध्रूव पिता रामलाल ध्रुव के कुएं में उतरते ही एक एक कर बेहोश होते चले गए। ततपश्चात घटना की जानकारी अन्य लोगों द्वारा चंदनु थाना को दी गई। वही हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम सक्रिय ही गयी एवं नवागढ़ एसडीएम-मुकेश कुमार गोड़, एएसपी-ज्योति सिंह, तहसीलदार- विनोद बंजारे, थाना प्रभारी एसएल बंजारे मौके स्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए नज़र आये। वही इस खबर पर दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ देर रात तक मृतक तीनो ग्रामीणों के शव को निकालने का कार्य जारी रहा। मौके पर दिनभर प्रशासन की टीम कड़ी मशक्कत के बावजूद फिलहाल लाश को नही निकाला जा सका है। वही हादसे के बाद तीनों मृतकों के परिजनों में मातम की स्थिति छा गयी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button