विविध

*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से की मुलाकात*

 

विधानसभा में घोषणा के 12 माह पश्चात भी नहीं मिली वेतन वृध्दि कर्मचारियों में शासन के रवैया से आक्रोश,

 

*स्वास्थ्य मंत्री ने कहा:- जल्द ही मिलेगा 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की खुशखबरी*

 

*रायपुर:- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभी तक 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि प्राप्त नहीं हुई है, ज्ञात हो कि, जुलाई 2023 में बजट सत्र के दौरान सभी विभाग के संविदा कर्मचारियों को 350 करोड़ रूपया 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए प्रदान किया गया था जो आज तक स्वास्थ्य विभाग के उक्त कर्मचारियों को अप्राप्त है ।छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित मिरी जी एवं कौशलेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज एक बार पुनः 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं ग्रेड पे सहित 18 बिंदु ज्ञापन के बाबत स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से भेंट की गई । उन्हें बताया गया कि, पूर्व में भी इस बाबत निवेदन किया गया था जिसका निराकरण नहीं हुआ है । प्रतिनिधि मंडल के द्वारा बताया गया कि एनएचएम एवं एड्स नियंत्रण के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री जी ने दिया है एवं कहा कि एन एच एम वालों को *बहुत जल्द 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिलेगी और हड़ताल की जरूरत नहीं पड़ेगी।कर्मचारियों द्वारा 27 प्रतिशत वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें आक्रोश है । आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन भी हो सकता है । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात बहुत सकारात्मक रहा है और इसमें एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने का भरोसा भी दिया गया ।

गौरतलब है कि, पिछली सरकार में जुलाई 2023 को अनुपूरक बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने संविदा कर्मचारियों को 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की थी उसमें से कई विभागों में को प्राप्त हो चुका है जबकि उपरोक्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को आज 12 माह बीत जाने के बाद भी इंतज़ार करना पड़ रहा है, इस अवसर पर अमृत राव भोंसले जिलाध्यक्ष, एनएचएम गरियाबंद प्रशांत अवधिया, डॉ शंकर पटेल, डॉ योगेंद्र रघुवंशी,भूपेश साहू,लम्बोदर महतो,कमलेश ढीढी, योगेश साहू, लालिमा साहू, कविता जगत, धीरज शर्मा, भारत ठाकुर, टिकेश साहू, टिकेश बांसकर,दीपेश टाँडी,सौरभ गुप्ता, एन कुमार साहू, तुमीत श्रीवास, नवीन नवरंगे, संदीप वर्मा, लीला राम साहू, रोहित साहू, मनीष ढांड़े, अनु विश्वकर्मा, शेष सिन्हा, विष्णु निषाद, लेखन साहू, उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button