विविध

*आनंदगाँव के हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व छात्रों द्वारा मनाया बसंत पंचमी*

 

*■बेमेतरा/बेरला:-* बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर कल आनंदगाँव हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय में पूर्व विद्यार्थियो द्वारा माँ सरस्वती की मंदिर बनवाया था व हर साल बसंत पंचमी पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ बसंत पंचमी मानते आ रहे है। इसी अवसर पर इस बार भि बसंत पंचमी मनाया गया।पंडित रोहित तिवारी द्वारा विधि विधान से मंत्रोउच्चारण के साथ माँ सरस्वती पूजा अर्चना करवाया गया। स्कूल के पूर्व विधार्थियो के द्वारा खीर पूड़ी मिठाई प्रसाद का विद्यालय के सभी विधार्थियो को प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य भारती सर, मनोज वर्मा, मदनलाल सहु, नेहा साहू, दामनी साहू, विनोद कुमार टंडन, पी टी आई, साहू व पूर्व विधार्थी पोषन निर्मलकर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री, उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, चेतन साहू, सूरज वर्मा, मयंक वर्मा, पराग मानिकपुरी, दिकेश व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button