*2026-27 की चुनौती के लिए तैयार है शिक्षक*

बेरला:- चार दिवसीय एफएलएन द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिला बेमेतरा के अंतर्गत विकास खंड बेरला जोन बेरला केंद्र क्रमांक 2 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला बेरला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपून भारत मिशन के उद्देश्य को लेकर रिस्पांस मिला। प्रशिक्षण के दौरान एसआरजी जलेश जांगड़े के नेतृत्व में डीआरजी अंकलेश्वर पाटिल खिलेंद साहू अजिम प्रेमजी फाउंडेशन से विजय साव ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। एसआरजी पवन कुमार देवांगन ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से एनईपी 2020 एनसीएफ-एफएस 2022 एफएलएन भाषा शिक्षण गणित शिक्षण के चार खंडीय रणनीति पर नवा जतन जादुई पिटारा ई जादुई पिटारा स्कूल रेडिनेश पुस्तकालय पर शिक्षकों से फीडबैक लिया गया। सभी शिक्षकों ने अपने शाला में पढ़ने वाले बच्चों के लिए चुनौती लेते हुए कहा की 90 दिन का चुनौती लेते हैं की बच्चों को अपनी कक्षा के अनुरूप दक्षता आधारित शिक्षा पर कार्य करते हुए।90 दिन में 50% बच्चों को कक्षानुरुप दक्षता हासिल करा लिया जाएगा। समापन समारोह में विकास खंड स्त्रोत समन्वयक खोमलाल साहू ने सभी को शुभकामनाएं दिए की सभी अपने अपने 100% के लिए स्वापहल से कार्य करें।




