विविध

*शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला में इंडक्शन कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन*

*बेमेतरा/बेरला, 20 अगस्त 2026*

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. राज एवं खंड चिकित्सा अधिकारी बेरला डॉ. जे.के. कुंजाम के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम 2026-27 का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बेरला तथा डॉ. दीक्षा तिवारी, व्याख्याता के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग बेरला से मेडिकल ऑफिसर डॉ. गिरीश कुमार पटेल द्वारा विद्यार्थियों को पीसीआर, फर्स्ट-एड, गैर संचारी रोग, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड, वायरल डिजीज एवं बरसात में होने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में पदस्थ वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दिनेश गंगबेर द्वारा क्षय (टीबी) रोग के लक्षण, उपचार, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, निक्षय-मित्र योजना तथा स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को टीबी मुक्त भारत एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई और गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान जैसे नशों से दूर रहने की अपील की गई।

साथ ही ICTC बेरला से मौसमी टंडन द्वारा एचआईवी/एड्स के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के डॉ. जे.एस. बल, विभागाध्यक्ष यांत्रिकी विभाग, डॉ. टी.वी. दीक्षित, विभागाध्यक्ष विद्युत विभाग, डॉ. दीक्षा तिवारी व्याख्याता अंग्रेजी सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button