स्वास्थ्य

नीम और कड़ी पत्ते से घर पर बनाएं होममेड पाउडर, बालों और स्किन की ऐसे करें देखभाल

नीम और करी पत्ता दोनों का इस्तेमाल घरों में लंबे समय से बालों और त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह घर पर कुछ आसान तैयार करना चाहते हैं, तो नीम और करी पत्ते का पाउडर एक विकल्प हो सकता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे किसी बीमारी या बालों की समस्या का इलाज नहीं मानना चाहिए. संवेदनशील त्वचा या स्कैल्प वाले लोग इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

ऐसे तैयार करें नीम-करी पत्ता पाउडर

एक्सपर्ट के अनुसार, इस पाउडर को बनाने के लिए 2 कप साफ नीम की पत्तियां और 2 कप ताजा करी पत्ता लें. दोनों के डंठल अलग करके पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें साफ कपड़े या प्लेट पर फैलाकर हवा वाली जगह में 1 से 2 दिन तक सूखने दें.

पत्तियों में नमी रहना नहीं है जरूरी

पत्तियों को तब तक सुखाएं, जब तक वे पूरी तरह सूखकर कुरकुरी न हो जाएं. पत्तियों में नमी रह जाने पर पाउडर जल्दी खराब हो सकता है. तेज धूप में सुखाने के बजाय छांव और अच्छी हवा वाली जगह का इस्तेमाल किया जााता है. जब पत्तियां पूरी तरह सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सी के सूखे जार में डालकर बारीक पीस लें.

एयरटाइट डिब्बे में करें स्टोर

साथ ही, तैयार पाउडर को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें. इसे निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें. अगर पाउडर में नमी, फफूंदी, बदबू या रंग में असामान्य बदलाव दिखाई दे तो उसे इस्तेमााल न करें.

चेहरे के लिए ऐसे बना सकते हैं पैक

फेस पैक के लिए एक चम्मच नीम-करी पत्ता पाउडर में थोड़ा दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है. इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट बाद धो लें. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले हाथ के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. जलन या खुजली होने पर इसकाा इस्तेमाल न करें.

बालों में लगाने का आसान तरीका

बालों के लिए दो चम्मच पाउडर में एलोवेरा जेल या थोड़ा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है. इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर करीब 20 से 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें. हालांकि, करी पत्ते या नीम से बााल झड़ने जैसी समस्याओं के इलाज के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. स्कैल्प पर घाव, ज्यादा खुजली या जलन हो तो घरेलू पैक लगाने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.

 

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button