क्या आप भी लोकल सलून में कटवाते हैं बाल? इन बातों का रखें खास ख्याल

आमतौर पर बेस्ट हेयर स्टाइलिंग लोगों के लुक को एन्हॉन्स करने का काम करती है. जिसके चलते हेयर कटिंग और स्टाइलिंग के लिए ज्यादातर लोग महंगे सैलून को तवज्जो देते हैं. हालांकि कई लोग फैंसी सैलून के बजाए देसी सैलून में जाना पसंद करते हैं. देसी सैलून अमूमन देश की हर गली और मोहल्लों में देखने को मिल जाते हैं. वहीं फैंसी सैलून की अपेक्षा देसी सैलून सस्ते और कम्फर्टेबल भी होते हैं. लेकिन देसी सैलून में फैंसी सैलून जैसी हेयर स्टाइल पिक करने के लिए यहां बताये जा रहे टिप्स को फॉलो करना भी जरूरी है.जल्दबाजी करने से बचें
देसी सैलून में बेस्ट हेयर कट करवाने के लिए भीड़-भाड़ वाले समय सैलून में जानें से बचें. बता दें कि सैलून में ज्यादा रश होने पर हेयर ड्रेसर जल्दबाजी में रहता है. जिसके चलते आपका हेयर स्टाइल खराब हो सकता है. इसलिए वीकेंड और छुट्टियों के दिन सैलून बिल्कुल ना जाएं. वरना आप क्वालिटी हेयर कट से चूक सकते हैं. वहीं खाली समय में हेयर कट करवाने से आपको बेस्ट स्टाइंलिंग के साथ एक्ट्रा सर्विस भी मिल सकती है.हेयर ड्रेसर को समझाएं
देसी सैलून में मौजूद हेयर ड्रेसर के पास अनुभव काफी होता है. जिसके चलते ज्यादातर लोग हेयर स्टाइल का फैसला हेयर ड्रेसर पर ही छोड़ देते हैं. ऐसे में आपकी हेयर स्टाइल खराब भी हो सकती है. इसलिए बाल कटवाने से पहले हेयर ड्रेसर को अपनी मनचाही हेयर स्टाइल के बारे में अच्छे से समझा दें. इससे आपका काम भी सिंपल हो जाएगा और आपको अपना फेवरेट हेयर कट आसानी से मिल जाएगा.बेफिक्र बिल्कुल न हों
कुछ लोग हेयर ड्रेसर से हेयर स्टाइल शेयर करने के बाद कुर्सी पर आराम से बेफिक्र होकर बैठ जाते हैं. ऐसे में हेयर ड्रेसर कटिंग के दौरान गलती भी कर सकता है. इसलिए बाल कटवाते समय हमेशा एक्टिव और अलर्ट रहें.
इसके साथ ही सामने लगे शीशे में हेयर ड्रेसर के मूव्स पर नजर रखना न भूलें. जिससे हेयर ड्रेसर से कोई गलती होने पर आप उसे तुरंत ठीक करवा सकेंगे.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Kawardhasandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)




