*सुरही नदी पर निर्मित पुल की लायटिंग की टाइमर में छेड़-छाड़ के कारण तकनिकी खराबी को ठीक की गई*

बेमेतरा:- सुरही नदी पर निर्मित पुल पहुंच मार्ग पर रोड लायटिंग वर्तमान में एक तरह से आम जनों के सुविधा के लिए सुचारु रुप से संचालित है। अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, विद्युत यांत्रिकी ने बताया कि विद्युत कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त रोड लायटिंग का परीक्षण के दौरान टाइमर सेट किया जाना होता है। इस टाइमर सेट के पैनल को असमाजिक तत्वों के द्वारा छेड़खानी होने के कारण टाइमर में तकनिकी गड़बड़ी हुई है, जिससे दिन में लाइट चालू होने की स्थिति निर्मित हो जाती है। वर्तमान में शाम 06ः00 बजे से सवेरे 06ः00 बजे तक का टाइमर सेट कर दिया गया है। अब उक्त समय में लाइट चालू रहती है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्र में छपी खबर में वस्तु स्थिति बताते हुए विभागीय अधिकारी ने कहा कि नदी पर निर्मित पुल मीटर कनेक्शन नहीं होने के कारण दोनों तरफ की लाइट चालू नहीं हो सकी है। आम जन की सुविधा और रात्रि में आवागमन की सुविधा के लिए एक तरफ की लाइट चालू की गई है। मीटर कनेक्शन का कार्य पूर्ण होते ही दूसरी तर का लाइट चालू की जाएगी।




