विविध

*■प्रदेश कांग्रेस के मैनेजमेंट प्रभारी अब्दुल रहीम खान ने राज्य उत्सव पर किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली पर की चर्चा, प्रदेश की कांग्रेस शासन को बताया किसान हितैषी सरकार का कार्यकाल■*

रिपोर्टर-✍🏻मुदस्सर मोहम्मद

*कवर्धा:-* विगत एक नवम्बर से प्रदेशभर मे हर्ष का माहौल है क्योकि एक नवम्बर से ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था, जिसे देखते हुए हर साल एक नवम्बर को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे जंश का माहौल रहता है,इसी कड़ी मे आज राज्य उत्सव पर रायपुर समेट अन्य जिलों मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हो रहा है, साथ हि आज के दिन हि धान खरीदी भी की जा रही है जिससे किसानो के चेहरे खिल उठे है।वही राज्य उत्सव और धान खरीदी के अवसर पर कोंग्रेस पार्टी के प्रदेश मैनेजमेंट प्रभारी अब्दुल रहीम खान ने प्रदेश की जनता और किसानो को बधाई देते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा, की बीते 15 साल भाजपा शासन के कार्यकाल मे आम जनता त्रस्त थी।उस दौर में छत्तीसगढ़ के किसानो ने काफी आत्महत्या की तो वही भाजपा शासन मे लोगों को ठगा गया है। फिलहाल चार साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार निरंतर कार्य कर रही है और अपने द्वारा की गए वादे को पुरा कर रही है, इसके साथ ही गरीब और मध्यम परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रदेश भर में आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं। जहां से शिक्षा प्राप्त कर वे अपना भविष्य गढ़ सकते हैं। इसी तरह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाएं हैं जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना, फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना, छत्तीसगढ़ विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन-CGमिसल बंदोबस्त रिकार्ड के साथ ही कई योजनाए चलाई जा रही है। जिससे प्रदेशवासी खुशहाली के साथ जीवनयापन कर रहे है और वही आगामी वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार पुनः बननी तय है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button