विविध

*नवरात्रि के आज अष्टमी पर होंगे महाहवन यज्ञ पूजन, भक्त-श्रद्धालु माता को भेंट चढ़ाएंगे सोलह श्रृंगार*

 

बेरला:- शारदीय नवरात्रि के अष्टमी पर माता दुर्गा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की स्वरूप है। अंचल में शारदीय नवरात्रि की आज अष्टमी पर हवन पूजन व महायज्ञ माता दुर्गा के नाम पर पूजा किया जाएगा। इसके साथ ही शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ेंगे। मंदिरों और पंडालों में हवन पूजन का दौर पूरे दिन चलेगा। माता दुर्गा के पंडालों में दोपहर होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन के लिए जमा होंगे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ के हवन में आहुति देने और माता दुर्गा की भक्ति आराधना के लिए भीड़ देखने को मिलेगा।

 

*अष्टमी पर हवन-पूजन, पंडालों में उमड़े श्रद्धालु*

 

इस संबंध में पंडित संतोष महाराज ने बताया कि सौभाग्य, धन संपदा और सौन्दर्य की अधिष्ठात्री देवी महागौरी है। आठवें दिन देवी के इसी रूप की पूजा करते हैं। अष्टमी पर हवन कुंड बनाकर यज्ञ करेंगे। जहां पंडितों ने श्रद्धालुओं से विधि विधान से यज्ञ हवन संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से हवन कुंड में आहुतियां डालेंगे। इस दौरान चारों तरफ माताजी का जयकारा गूंजेंगे।

 

*हवन पूजन के बाद नौ कन्या को भोजन कराएंगेआ और लेंगे आशीर्वाद*

 

हवन यज्ञ के साथ कई जगहों पर कन्या पूजन भी किया जाएगा। इस दौरान देवी गीत से पंडाल गुंजायमान रहेंगे। कई घरों में भी नौ दिनों तक पाठ और माता का कलश स्थापित कर पूजा की जा रही है। ऐसे परिवारों ने भी कन्या पूजन कर भोजन करवाया जाएगा। साथ

 

*अंचल में अष्टमी पर देवी दुर्गा के दर्शन करने भक्तों की भीड़ रही*

बेरला अंचल सहित परिक्षेत्र में माता दुर्गा के कई आकर्षक रूप में माता की मूर्ति स्थापना किया गया है। जिन्हें देखने के लिए लोग अंचल क्षेत्र के श्रद्धालु देखने के लिए जाते है। वही अष्टमी पर भक्तों की भीड़ ज्यादा होने की संभावना है। देवी मंदिरों की विशेष सजावट भी की गई है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के साथ श्रद्धालुओं को रोशनी भी आकर्षित करती रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button