विविध

*मावलीभांठा में भूमि फोड़ मामेश्वर व भांजेश्वर शिवलिंग की प्रत्येक सोमवार को अलग अलग स्वरूप में श्रृंगार:मयंक पूरी*

 

बेरला:- ब्लॉक बेरला क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मावलीभांठा जहां एक रहस्यमई शिवलिंग जो वर्षो पहले भूमि फोड़ जमीन से उद्गे है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत गोड़गिरी के आश्रित ग्राम मावलीभांठा जहां पर अलग-अलग देवी व देवता का स्वरूप जमीन से निकले हुए है। आज से पिछले वर्षों पहले की बात है ग्राम मावलीभांठा में भूमि फोड़ आदिशक्ति मौली माता और देवो के देव मामेश्वर और भांजेश्वर महादेव सहित हनुमान तथा नंदी महाराज का स्वरूप जमीन से निकले हुए है। जिसके बाद ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर दर्शन व पूजा करने के लिए आने लगे। इसकी चर्चा दूर-दूर तक होने लगे। वही ग्रामीणों ने बताया कि मावली माता का मंदिर मनोकामना की ज्योति भी जलाया जाता है। माता सबकी कामना पूरी करते है।

 

गौरतलब है कि ग्राम मावलीभांठा में भूमि फोड़ भांजेश्वर महादेव की प्रत्येक सोमवार की पूजा एक अलग ही तरह से करते है। जिसमें फलो के हार बना कर पहनाना, फूलो से सजाना, चंदन व आदि अलग अलग स्वरूप देकर भांजेश्वर की साज कर पूजा कर सुशोभित करते है। इसके पहले लक्ष्मण पूरी जी इन्ही शिवलिंग पूजा अर्चना करते आ रहा थे। उसके बाद इनके नाती मयंक पूरी गोश्वामी पूजा कर रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button