विविध

*ऑल्टो वाहन चालक ने मारी बाइक सवार को ठोकर, इलाज के दौरान पति की मृत्यु, पत्नी गंभीर, तीनों ग्राम बुडेरा निवासी*

 

बेरला:- दुर्ग-बेमेतरा राजकीय मार्ग के बीच में स्थित ग्राम पंचायत कोदवा में शनिवार रात्रि करीब 8 बजे आल्टो वाहन कार ने बाइक को ठोकर मार दी गई। मिली जानकारी के अनुसार बेरला ब्लॉक में आने वाले ग्राम कोदवा पेट्रोल पंप के निकट में ऑल्टो वाहन कार सीजी 07 बीपी 0133 ने प्लेटिना क्रमांक सीजी 07 बीवाय 6895 बाइक सवार पति पत्नि को ठोकर मार दिया गया। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि बाइक सवार नोहर वर्मा उनकी पत्नी सुशीला वर्मा ग्राम बुडेरा निवासी है। वही आल्टो वाहन चालक बलिराम साहू ग्राम बुडेरा का निवासी है। उक्त प्लेटिना बाइक सवार नोहर वर्मा व उनकी पत्नी सुशीला वर्मा दोनों बेमेतरा सड़क मार्ग की ओर से कोदवा पेट्रोल पम्प व क्रशर प्लांट के बीच पहुंचे ही थे कि अचानक कोदवा की ओर से तेज रफ्तार आल्टो वाहन कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी गई। जिससे पति पत्नी गंभीर रूप घायल हो गए। वही आल्टो वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद इलाज के लिए भिलाई एसआर हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान नोहर वर्मा की मृत्यु हो गई। वही उनकी पत्नी की इलाज चल रहे है। इस दुर्घटना की जांच निकटवर्तीय पुलिस जांच में जुट गई है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button