*1 दिसंबर को होगा काव्य प्रयाग का विमोचन*

*बेमेतरा/बेरला/भिंभौरी* :- साहित्य समाज का दर्पण है उक्त सुवाक्य को चरितार्थ करते हुए अपनी साहित्यिक गतिविधियों हेतु चर्चित सुग्घर साहित्य समिति बेरला के सम्पादन में प्रकाशित द्वितीय कृति (पुस्तक) काव्य प्रयाग विमोचन कार्यक्रम साथ ही भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन एक दिसम्बर की शाम 5 बजे ग्राम ढाबा (भिंभौरी) जिला बेमेतरा में रखा गया है । काव्य प्रयाग का विमोचन बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र विधायक आशीष छाबड़ा,सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा,राष्ट्रीय कवि संगम जिला बेमेतरा अध्यक्ष सुनील कुमार झा के द्वारा किया जाएगा । कवि सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत गीतकार नरेन्द्र वर्मा अरमान (नवापारा), कवि चुरावन साहू (कसही),हास्य कवि यादव किंग बलराम (नीकुम) के साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र पाटकर स्नेहिल , ग़ज़लकार जगदीश सोनी,गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन, लोकगायक दिलीप टिकरिहा छत्तीसगढ़िया ,ओज कवि कमलेश वर्मा, सुरेश निर्मलकर सरल,हास्य के वरिष्ठ कवि राम हृदय वर्मा, छंदकार लीलेश्वर देवांगन,के साथ ही बेरला क्षेत्र के समस्त कवियों शानदार उपस्थिति मंच पर होगी ।




