विविध

*बेरला बस स्टैंड जर्जर व खस्ताहाल, दर्जनों जगह दरार, छत की प्लास्टर उखड़कर गिरा*

 

बेरला:- नगर पंचायत बेरला का एक मामला सामने आ रहे है। नगर पंचायत बेरला के सामने प्रतीक्षा बस स्टैंड जर्जर व खस्ताहाल होने के चलते दर्जनों जगहों पर दरार आ गई है। वही छत की प्लास्टर दिन ब दिन गिरते जा रहे। जिससे आय दिनों दुर्घटना होने की बड़ी संभावना है। इसके अलावा प्रतीक्षा बस स्टैंड की साफ-सफाई करने में नगर पंचायत बेरला कोताही करते आ रहे है। बस स्टैंड पर शौचालय सम्मिलित है जहां हमेशा गंदगी व बदहाली देखने को मिलता है। जिसके चलते लोग बाहर शौंच व लघुसंका करने को मजबूर है। आपको बता दें कि नगर पंचायत बेरला को कचरा मुक्त शहर की दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सराहना किया गया। जिसे आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शहर में स्वच्छता की स्थिति को परखने अनेक मानकों पर प्रति वर्ष मूल्यांकन किया गया था। जिसमें बेरला जीएफसी कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग ओडीएफ खुले में शौच मुक्त प्लस तथा स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग हेतु भारत सरकार की टीम के द्वारा मूल्यांकन किया गया। लेकिन नगर पंचायत बेरला की अपने आप में एक अलग पहचान सामने आ रहे है। वही सफाई के नाम पर नगर पंचायत वाहवाई बटोर रहे है किंतु बस स्टैंड भवन के ऊपर लगे पानी टंकी हमेशा पानी बहता रहता है। इससे गंदगी व छत से सीलन आता रहता है। जिस पर नगर पंचायत ध्यान तक नहीं देते। इससे बस स्टैंड भवन की स्थिति ऐसे हो गई है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बता दें कि पिछले दस से बारह दिनों तक लगातार बारिश होने से छत से सीपेज आने लगे है। प्रतिक्षार्थी यहां रुकने के बजाय इधर उधर कोने की सहारा ले को मजबूर हो रहे है। रायपुर से बेमेतरा, बेरला से थानखम्हरिया जाने वाले कई बस यही प्रतीक्षा बस स्टैंड पर आते है। जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों का आना जाना होता है। साथ ही राहगीर बस स्टैंड पर बस प्रतीक्षा में रुके रहते है। लेकिन बस स्टैंड की जर्जरता व खस्ताहाल के चलते यात्रियों को भय का सामना करना पड़ता है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button