*●डोंगरगढ़ पुलिस अनुविभाग के छुरिया थाना में गुम युवती की पतासाजी में लगी पुलिस को मिली सफलता, रायगढ़ से लापता युवती की बरामदगी के साथ सेक्स रैकेट में धकेलने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार, धारा 363 की कार्यवाही*

राजनांदगांव:- डोंगरगढ़ पुलिस अनुविभाग अंतर्गत थाना छुरिया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पत्नी के साथ नागपुर में काम करता है अपनी बेटी को अपनी बहन के घर छोड़ा है जो दिनांक 04.02.2024 को घर से छुरिया बैंक जा रही हूं कहकर निकली थी जो आज तक वापस नहीं आयी है कोई व्यक्ति उसे अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 35/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी एवं परिजनों का कथन लेख किया गया जिन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक नंबर से अपहृता इनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है लेकिन बात नहीं हो पा रही है इतना कह रही है कि मैं रायगढ में हूं मुझे ये लोग जाने नहीं दे रहे है उससे आगे बात नहीं हो पाती है घटना की जानकारी को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखकर अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग से निर्देश प्राप्त कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में एवं सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में रायगढ़ में पुलिस टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम ने अपहृता को साधना वैष्णव नामक महिला निवासी वार्ड नंबर 36 बाझीनपाली थाना जुटमील जिला रायगढ के कब्जे से बरामद किया गया। पीड़िता से विधिवत पुछताछ करने पर बतायी कि संध्या वैष्णव उससे रायपुर में देह व्यपार करायी है व स्वयं भी देह व्यपार में संलिप्त थी। विगत 20 फरवरी को पीड़िता को अपने साथ लेकर रायगढ़ बाझीनपाली क्षेत्र में आकर एक किराये का मकान लेकर वहां भी स्वयं और पीड़िता से देह व्यपार कराना बतायी। आरोपिया साधना उर्फ संध्या वैष्णव से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जिसे गिरफ्तार कर आज 28 फरवरी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




