विविध

*एसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (आईपीएस) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना साजा, परपोडी एवं पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर का भ्रमण लिया जायजा*

 

 

बेमेतरा:- पुलिस अधीक्षक बेमेतरा[८रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना साजा, परपोडी एवं पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान सभी अधिकारियो व जवानो को मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियो व जवानो को आमजन/ महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तथा लंबित संमंस, लंबित वारंट व ऑपरेशन ईगल अभियान चलाकर स्थायी वारंट की तामिली किये जाने तथा अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माइनर एक्ट की कार्यवाही करने, थाना प्रभारी को अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

त्रिनयन एप के माध्यम से बेमेतरा जिले के लिए विकसित सीसीटीवी कैमरा का डेटाबेस है जो तेजी से अपराध सुलझाने के लिए पुलिस को सशक्त बनाने, सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने निर्देशित किया गया। तथा सामुदायिक पुलिसिंग के अंर्तगत “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान के माध्यम से हॉट/बजारो व ग्रामीणों एवं स्कुली बच्चो कों जागरूक किए जाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने थाना क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना प्रभारी साजा उप निरीक्षक राजकुमार साहू, थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक ओमकार साहू, पुलिस सहायता केन्द्र बिरनपुर स्टाफ एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button