विविध

*आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त।* 

 

 

बेमेतरा:- आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 30 मार्च 2024 को पुलिस चौकी देवरबीजा को सूचना मिला कि ग्राम रौद्रा के राजू साहू नामक व्यक्ति अपने दुकान के पीछे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर पहुच कर सूचना के अधार पर कार्यवाही किया गया। जिसमें पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी राजू साहू पिता मनहरण साहू उम्र 34 साल साकिन रौद्रा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। कुल 18 पौवा अंग्रेजी शराब (3,240ml) किमती 2,160/- रूपये, बिक्री रकम 240/- रूपये, कुल जुमला रकम 2,400/- रूपये,को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि डी.एल. सोना, प्रधान आरक्षक देवनारायण तिवारी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button