विविध

*राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजना हेतु एनओएस पोर्टल 19 मार्च से 27 अप्रैल तक खुला*

 

बेमेतरा:- भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय/विदेशी छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आवेदन हेतु एनओएस पोर्टल 19 मार्च 2025 से 27 अप्रैल 2025 तक के लिए खोला गया है। इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार समस्त राज्य, जिला, ब्लॉक एवं संस्था स्तर पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु पत्राचार किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button