विविध

*■बेरला क्षेत्र के स्कूल छात्राओं ने भेजा देश के सैनिको को राखी■*

 

 

*बेमेतरा:-* विगत सात सालो से स्कूल छात्राओं द्वारा देश के सैनिको को राखी भेजते आ रहे है। इस बार भि बेरला क्षेत्र के आस पास के हायर सेकेंडरी स्कूलो से हजारों के संख्या मे देश के सैनिको के लिए राखी भेजा गया। समाजसेवी बृजेश शर्मा ने बताया की समाजसेवी भाइयो का टीम है जो हर साल बहनों के द्वारा दिए हुए राखियो को देश के सैनिको तक पहुंचाने का कार्य करते आ रहे है। भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पोषन निर्मलकर ने बताया की एक राखी देश के नाम, एक राखी भारतीय सैनिको के नाम के उदेश्य को लेकर प्रति वर्ष कार्य करते आ रहे है।भारतीय सैनिको के लिए आनंदगाँव हायर सेकेंडरी स्कूल , भिंभौरी जनता स्कूल, शासकीय स्कूल, भिंभौरी महाविद्यालय, खुडमुड़ा विद्यालय,बेरला महाविद्यालय व विभिन्न स्कूलो से चलो अपने दिलो मे राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर अपना प्रथम कर्तव्य निभाए. जो दुर है अपने घर परिवार से और हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात डटे रहते है, देश की सीमा पर उनके लिए अपना प्यार राखी भेजे इन्ही बातो को दिलो पर रखते हुए स्कूल के बहनों द्वारा दिए हुए राखियो को देश के सैनिको तक पहुंचाने का कार्य किया गया।मंडल उपाध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया की क्षेत्र के सभी स्कूलो मे जा जा कर छात्राओं को एक एक लिफाफा देते है उसमे बहनों द्वारा एक लिफाफा मे कम से कम दो से अधिक राखिया डाल कर देते है फिर उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से व bsf, crpf, ssb व अन्य केम्प मे जा कर राखिया पहुंचाने का कार्य किया जाता है । भाजपा युवा मोर्चा मंडल ताकेश्वर सोनी, abvp बेरला नगर सह मंत्री हिमाल्या पाटिल मंडल उपाध्यक्ष दीपक यदु,मंडल मंत्री योगेश धीवर, पेखन साहू, राजेश वर्मा प्रवीण ध्रुव, राहुल ठाकुर व आस पास के विद्यालय इस कार्य मे सामिल होकर सहयोग प्रदान किये।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button