विविध

*सेजेस स्कूल देवरबीजा में धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी का पर्व*

 

बेमेतरा/​देवरबीजा:-विकासखण्ड बेरला अंतर्गत आने वाले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) देवरबीजा में नाग पंचमी का त्यौहार अत्यंत हर्षोल्लास, परंपरा और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती और नाग देवता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय और उत्साह से सराबोर नजर आया। इसके साथ ही शाला में चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नाग देव की सुंदर आकृतियां उकेरीं। ​कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सविता तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नाग पंचमी के धार्मिक, पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह सर्प पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और किसानों की फसलों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें विद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button