विविध

*निः शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण*

 

 

बोरसी/भिभौंरी:- ब्लॉक बेरला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरसी में इंड़ेन गैस एजेंसी द्वारा उज्ज्वला 3.0 के तहत निः शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण ग्राम पंचायत भवन बोरसी में किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम बोरसी के सरपंच हेमंत कुमार वर्मा ने महिला लाभार्थियों का लड्डू से मुँह मीठा कर स्वागत किया और गैस के उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को खाना पकाने गैस का उपयोग करने कहा। कार्यक्रम में भुतपूर्व जनपद पंचायत प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, वरिष्ठ नागरिक सुशीला पाटिल, पंच शेखर वर्मा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इंडेन गैस एजेंसी द्वारा घर-घर जाकर गैस कनेक्शन का इंस्टालेशन किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button