*कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश साहू व राधेश्याम ढीमर ने एसाईआर प्रक्रिया का किया निरीक्षण*

*नगर देवकर:-* कांग्रेस पार्टी हाईकमान-आलाकमान के दिशा-निर्देशों एवं स्थानीय पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन का पालन करते हुए स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश साहू एवं राधेश्याम ढीमर ने नगर देवकर में जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश साहू ने पार्टी द्वारा शुरू की गई। जिसमे एसाईआर प्रक्रिया के कार्यान्वयन और स्वरूप का बारीकी से निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पार्टी के जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं को समझने के प्रयासों का एक हिस्सा है। दिनेश साहू ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर यह सुनिश्चित किया कि पार्टी की योजनाएँ और नीतियाँ जनता तक सही ढंग से पहुँच रही हैं या नहीं। दरअसल पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देशों पर जमीनी हकीकत का जायजा लेना था। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश साहू व राधेश्याम ढीमर ने मिलकर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नगर देवकर में जनता के बीच जाकर निरीक्षण किया। जिसमे प्रक्रिया के कार्यस्वरूप और उसके क्रियान्वयन की गुणवत्ता का आकलन किया।




