*■बेरला के पॉलिटेक्निक कॉलेज में वार्षिकोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित■*

*बेमेतरा:-* बेरला विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित ज़िला के इकलौते शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में विगत 16 जुलाई को वार्षिकोत्सव का आयोजन कॉलेज के मुख्य सभागार में बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बायोडायवर्सिटी बोर्ड के चेयरमैन- राकेश चतुर्वेदी शामिल हुए।जिसकी अध्यक्षता- संस्था प्राचार्य- डॉक्टर रमण मेहर एवं अन्य सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं विशेष रुप से सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।ततपश्चात संस्था के कुंदन साहू, प्रधानाचार्य व सभी विभागाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस वार्षिक उत्सव में सभी अतिथियों का अभिनंदन पश्चात भाषण दिया गया। वही इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। मनमोहक पारंपरिक, लोकनृत्य, आधुनिक नृत्य एवं सुरीले संगीत प्रदर्शन हुआ।शिक्षक गौरव गुप्ता एवं ज्ञानेश्वर शर्मा द्वारा अद्भुत प्रतिभा कस प्रदर्शन करते हुए सुर व ताल के सुंदर संगम की प्रस्तुति दी गयी। वही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में अपनी उत्कृष्टता दिखाई। मुख्य अतिथि राकेश चतुर्वेदी द्वारा विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।साथ ही समापन पर उनके द्वारा प्रेरणादायक भाषण के द्वारा छात्रों को उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही पालक व बच्चो को भविष्य की चिंता न करते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा व संस्कार देने की भी सन्देश दिए। नारी के महत्व व शिक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए व्यक्ति द्वारा किसी भी कार्य को मेहनत व लगन से ततपरतापूर्वक करने पर सफलता मिलने की बात कही। वही धन्यवाद ज्ञापन के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ।




