विविध

*कोदवा में खुले पड़े गड्ढे पर फंसा कार, घण्टों मशक्कत के बाद निकला कार का पहिया*

 

 

*बेमेतरा/कोदवा:-* कोदवा क्षेत्र में अज्ञात केबल कम्पनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में आखिरकार कल शाम एक सामान्य हादसा हो ही गया। हालाँकि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई किन्तु घटनाक्रम से शासन- प्रशासन की कार्यशैली व सक्रियता पर सवाल जरूर खड़ा हो गया।

दरअसल कोदवा के चौराहे चौक पर चारो ओर अज्ञात केबल कम्पनियों के द्वारा दर्जनों गड्ढे दूर दूर तक बिना कोई सुरक्षा व्यवस्था के सड़क किनारे खोद खोद कर खुला छोड़ दिये हुए है, जिसमे मुसाफिरों को हादसे की सम्भावना अक्सर बनी हुई होती है। जिसको लेकर हरिभूमि के स्थानीय बेमेतरा ज़िला संस्करण कई बार खबर का प्रकाशन हो चुका है,जिसके बावजूद शासन-प्रशासन के जिम्मेदार लोग ध्यान नही दे रहे है। इसी का खमियाजा कल एक कार चालक कोदवा से बेमेतरा मार्ग पर भुगतना पड़ा। जहां पर चौराहे से लगे कुछ मीटर दूर की सड़क किनारे अज्ञात केबल कम्पनी के खुले पड़े गड्ढे में कार फंस गया। जिसे ग्रामीणों के साथ मिलकर कार चालक द्वारा काफी जद्दोजहद व मशक्कत किया गया।फिर भी गड्ढे में फंसे कार का पहिया गड्ढे से बाहर नही आया। फिर जेसीबी व अन्य माध्यम से कार को खिंचवाया गया तब जाकर कार का पहिया गड्ढे से बाहर निकल पाया। इस सम्बंध में ग्रामजनों का कहना है कि कोदवा क्षेत्र में खुले पड़े गड्ढों पर कभी भी अनहोनी हो सकती है जिस पर जिम्मेदार अफसरों, जनप्रतिनिधियों को संज्ञान लेकर अज्ञात केबल कम्पनी वालो पर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि सड़क मार्ग पूर्णतः सुरक्षित हो।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button