विविध
*साजा विकासखण्ड स्रोत केंद्र पर कई बिंदुओं पर की परिचर्चा*

साजा:- विकासखण्ड स्रोत केंद्र साजा में बीईओ एवं बीआरसीसी के मार्गदर्शन पर सर्व सीएसी साजा की आवश्यक बैठक आहुत की गई। जिसमें यू डाइस एंट्री, अर्धवार्षिक परीक्षा, एनएमएमएसई, एसईएएस परीक्षा, मुस्कान पुस्तकालय, एफएलएन, कराटे प्रशिक्षण, शाला सुरक्षा, शाला अवलोकन, बेस्ट प्रेक्टिस मध्यान्ह भोजन, जाति प्रमाण पत्र, किचन गार्डन, सुघ्घर पढ़वैय्या, आयरन फोलिक एसिड, दिव्यांगता दिवस आदि बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीलेश कुमार चंद्रवंशी, विकासखण्ड स्रोत केंद्र अधिकारी बी डी बघेल के साथ साजा समस्त सीएसी की उपस्थिति रहे।




