*गुधेली माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की विदाई समारोह का आयोजन सम्पन्न*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुधेली में स्थानांतरित शिक्षकगण प्रीतिलता नायक व्याख्याता, कमलेश कुमार नेताम शिक्षक, सुप्रिया टंडन शिक्षक का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में तीनों शिक्षकगण मंचस्थ थे।प्रभारी प्राचार्य आरएन ध्रुव की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथियों रामकुमार वर्मा उपाध्यक्ष एसएमडीसी, विरेन्द्र कुमार दुबे व्याख्याता, कुंजराम साहू प्रधानाध्यापक, लक्ष्मी बघेल व्याख्याता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। प्रभारी प्राचार्य के द्वारा समस्त अतिथियों का ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कमलेश कुमार वर्मा ने किया।




