विविध

*हर साल बारिश का पानी भर जाने से वार्ड वासियों को कई परेशानियों को झेलना मजबूरी, जिम्मेदार मौन*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत मनियारी के एक ऐसा वार्ड है जहां बारिश होने पर वार्डसियीं को कई परेशानियों को झेलना मजबूरी बन गया है। गांव की गलियों में नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में ज्यादा मात्रा में पानी की भराव वार्ड वासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। वही वार्ड नंबर 6 कि बात करे तो आलम यह है कि गली की सड़क गड्ढे होने के कारण ज्यादा मात्रा में पानी का भराव हो जाते है। बारिश का पानी सूखने में कम से कम 10 से 15 दिन लग जाते है। इतने में ही मौसम परिवर्तन होने पर बीच-बीच में और पानी गिरने से सूख नही पाते। इसी तरह बारिश का पानी लंबे समय से जमा होने पर गंदगी व गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कीड़े मकोड़े की गंभीर भय लगा रहता है। जहरीले जीव जैसे सांप व बिच्छू का खतरा और भी ज्यादा हो गए है छोटे छोटे बच्चे खेल खेल में घर के बाहर या अंदर कब दुर्घटना घट जाए ये भगवान भरोसे है। इससे इस गली में रहने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रहे है।

 

ग्रामीणों का मानना है कि बारिश व मानसून का हर कोई इंतजार करता है। लेकिन बेरला ब्लॉक के कई ऐसे गांव है जहां पर कीचड़ से परेशान व दुखी चली आ रहे है जिनका निदान नही हो पा रहे है। उसके लिए परेशानी के घड़ी उत्पन्न होने के बराबर है। इस बात से ग्रामीण नाराजगी व्यक्त करते हुए कहां के गांव की जनप्रतिनियों द्वारा ऐसी कोई पहल नहीं किया जा रहा है। जिससे इस गंभीर समस्या से निदान हो सके। इस संबंध में ग्रामीण जीवराखन चक्रधारी, बल्लू साहू, राधेश्याम चक्रधारी, श्यामू निषाद, सियाराम साहू, मुन्नी बाई नेताम,हीरालाल निषाद ने बताया कि वार्ड 6 में निवास करता हूँ जहां बारिश के दिनों में मेरे घर के सामने घुटनों तक पानी भर जाते है। गली में पानी भरने से कई जहरीली जीव घर में घुस जाते है। बारिश का पानी भरे होने पर बच्चे खेलने को आतुर हो जाता है। साथ ही रात्रि में सांप व कीड़े मकोड़े का भय लगा रहता है। मेरे घर में कई बार सांप व बिच्छू घुस चुके है। इस गंभीर समस्या से जूझना मेरे लिए मजबूरी बन गया है। गांव के जनप्रतिनियों को इसके बारे में कई बार जानकारी दिया हूँ।

 

इस संबंध में हरिभूमि की टीम ने जिला पंचायत बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टेकचंद अग्रवाल से दिनांक 22 जून 2024 जानकारी देते हुए खबर का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि समस्या की जानकारी नोट कर लिया है। जल्द ही संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की जाएगी। लेकिन अब तक कोई परिणाम नहीं हुए है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button