*■शुष्क दिवस पर देवकर में आबकारी टीम को मिली बड़ी क़ामयाबी, तालाशी अभियान में 306 पाव देशी शराब की जब्ती, दो आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया जेल■*

*देवकर:-* ज़िला के सीमावर्ती इलाके में स्थित पुलिस चौकी मुख्यालय नगर देवकर एवं अंतर्गत ग्राम ख़िसोरा में शुष्क दिवस पर ज़िला आबकारी की टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों के कब्जे से 302 पौवा देशी प्लेन मदिरा को जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साजा थाना सम्बद्ध पुलिस चौकी देवकर में हुई यह सफल कार्यवाही ज़िला आबकारी अधिकारी नितिन खंडूजा के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक- प्रकाश देशमुख की अगुवाई में अंजाम दिया गया है। जिसमे आबकारी स्टॉफ की टीम ने मुखबिर तन्त्र की खुफिया सूचना एवं क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायतों को आधार मानकर सुबह ही नगर क्षेत्र में रेड मारने पहुंची। जहां पर देवकर नगर के वार्ड-05 के निवासी सोनू निर्मलकर के मकान एवं छत में तलाशी के दरमियान कुल 246 नग पाव देशी शराब का जखीरा बरामद हुआ और वही पुलिस चौकी क्षेत्र के ही खिसोरा गाँव के पारधी डेरा में हरिकृष्ण पारधी के कब्जे से कुल 56 नग पाव शराब जब्त किया गया है। जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लेकर विवेचना की जा रही है।पुलिस चौकी देवकर क्षेत्र में शुष्क दिवस पर हुए इस रेडमार कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक-प्रकाश कुमार देशमुख, उपनिरीक्षक-वीणा भन्डारी, आबकारी प्रधान आरक्षक- दयालदास साहू, आबकारी आरक्षक- संजय ठाकुर, सन्तोष अहीरवार, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र नाग एवं वाहन चालक पूर्णानन्द सोम की विभाग की सफल कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही। इस सम्बंध में विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रकाश देशमुख ने बताया कि पकड़े गए आरोपीगण शुष्क दिवस पर अवैध रूप से शराब बिक्री कर खपाने की तैयारी में थे, जिसकी गोपनीय खबर मिलने पर विभागीय स्टॉफ के साथ मिलकर उक्त जगहों पर दबिश देकर आरोपियों में विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।




