विविध

*ग्राम पंचायत मनियारी में सरपंच व पंच ने शपथ समारोह में कार्यभार की ग्रहण*

 

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनियारी में सरपंच व पंचों ने शपथ समारोह कार्यक्रम में कार्यभार ग्रहण कर लिया। सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मनियारी में नवनिर्वाचित सरपंच व पंच को गुलाल से तिलक लगाया और फूल के हार पहनाया गया। उसके बाद सभी एक दूसरे को बधाई दिया गया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाये। वही शासन प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार सरपंच व पंच पूरे नियमानुसार शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत मनियारी सरपंच सोहन साहू व वार्ड 13 पंचगण अशोक साहू, सुनीति बाई साहू, इतवारी साहू, संतोष साहू छन्नू, संतोष साहू बंशी, राजकुमारी निषाद, संगीता यादव, धनंजय वर्मा, तीजन बाई चक्रधारी, मिलापा बाई महिलांगे, नंदनी ठाकुर, पुष्पा नेताम प्यारे लाल निषाद ने शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी ने गांव के विकास के ये संकल्प लिया। जिसमें साफ सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेंशन, मनरेगा, सरकारी योजना, शांति व्यवस्था, रखरखाव पर पूरा ध्यान देते हुए कार्य करने का संकल्प लिया गया। वही सरपंच सोहन साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत मनियारी के सभी पंचगण एवं सचिव सभी मिलकर गांव के विकास करेंगे। गांव के प्रत्येक नागरिक एक समान है। बिना द्वेष भाव के सबके साथ मिलकर काम करना है। जनता की हर समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button