विविध

*मनियारी में निःशुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन*

बेमेतरा/कोदवा:- शासन के निर्देश पर विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनियारी में निःशुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जो सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित रहा। जिसमें आयुष चिकित्सा पध्दतियों एवं उनके सिध्दांतो द्वारा बार-बार सर्दी, खंासी होना, नये पुराने रोग वातरोग, उदररोग, अर्श, बवासीर, भगंदर, श्वासरोग, स्त्रीरोग, चर्मरोग, लकवा, पीलियां, पुराने टायफाईट झिनझिनी वातरोग गैस्टींग भूख न लगना, बाल झड़ना एवं पकना नींद नहीं आना आदि बीमारियों का आयुर्वेदिक चिकित्सा पध्दति द्वारा दिनचर्या, ऋतुचर्या, रात्रिचर्या योग व आसन आदि का पालन करके सेहत को बेहतर बनाने की उपचार किया गया। रहन सहन की दिनचर्या को विस्तार पूर्वक बताए। इसके साथ ही विभिन्न नये व पुराने सभी बिमारियों की चिकित्सा हेतु निःशुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य चिकित्सा निदान परामर्श एवं औषधि वितरण की नेत्र चिकित्सा अधिकारी द्वारा आंख की जांच किया गया। इस दौरन ग्रामवासियों का इलाज किया गया। शिविर में भाग लेने वालो को सही नाम, ग्राम का नाम, उम्र, पता आदि जानकारी लिया गया है। लिहाजा ग्राम मनियारी में निःशुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन पर डॉक्टर गायकवाड़, रचना के साथ आयुर्वेद डॉक्टर व टीम की उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्यामू साहू, ग्रामवासी भवमोचन चौबे ने कहा कि ग्राम पंचायत मनियारी में निःशुल्क स्वास्थ्य मेला शिविर पर लोगो का इलाज बहुत अच्छे से हुआ।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆इस संबंध में निःशुल्क ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य में ब्लॉक प्रभारी डॉक्टर सरोज तिवारी ने बताया कि ग्रामवासियों के साथ जन नागरिक भी बीमारों की उपचार के लिए अधिक से अधिक संख्याओं में उपस्थिति रहे।

*ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य में डॉक्टर सरोज तिवारी*

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button