विविध
*■बरसात धमकते ही कच्चे आशियानों में खपरैल छाने लगे ग्रामीण■*

*देवकर:-* बरसात के मानसून सीजन के आगमन होने के पूर्व ही इन दिनों ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों द्वारा अपने कच्चे आशियानों को सँवारने का कार्य शुरू हो गया है।जिसमें वर्षा के पहले ही कच्चे घरो के खपरैल को छाते एवं ठीक करते नज़र आ रहे है। हालाँकि वर्तमान में ज्यादातर ग्रामीण पक्के मकानों में रहने लगे है, जो सिर्फ पशुओं के रहने हेतु खपरैल युक्त कच्चे घरो का उपयोग करते है। जो फिलहाल घरो को सँवारकर बरसात की भरपूर तैयारी में जुट गए है।हालांकि बारिश का सीजन क्षेत्र में शुरू हो चुका है, जिसके चलते दिनभर में रिमझिम फुहार होने लगी है।




