विविध

*नगर व क्षेत्र में होलिका दहन पर्व व रंगों का त्योहार होली देवकर हंसी-खुशी व शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई*

देवकर/ नगर व क्षेत्र में होलिका दहन पर्व व रंगों का त्योहार होली देवकर हंसी-खुशी व शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस वर्ष पूरे नगर देवकर में होली पर्व में शांति छाई रही। नागरिकों में भी पहले के समान जोश-खरोश व हर्षोल्लास नजर नहीं आया। होलिका दहन के दिन मयखानों पर भीड़ अवश्य नजर आई।

 

फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात में शुभ मुहुर्त में होलिका पूजन व दहन के कार्यम सम्पन्ना हुए। नगर देवकर के दिन सुबह से नन्हे मुन्ने बच्चों सहित नवयुवक व बड़े होली के रंग में रंगे नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विधायक के निवास स्थान पर जाकर उन्हें होली की बधाई दी। वहीं भाजपा छाया नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष अजय अग्रवाल जी, भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सह प्रभारी राकेश पाण्डेय, सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवकर अध्यक्ष बुधारू साहू, जी, पाषर्द सुरेश सिन्हा, पाषर्द धनी राम देंवागन, पाषर्द माखन निषाद, प्रतिनिधि लवकुश साहू, युवा मोर्चा नेता प्रेमी यादव, अश्वनी सोनी, रोहित देवांगन, अन्य भाजपा वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। निवास स्थान पर जाकर भाजपाई ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button