*सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत नवमीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल की वितरण*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अछोली में सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत विद्यालय में छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष साहू ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए शाला में हो रहे विकास उपलब्धि की जानकारी दिए। साथ ही मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे पहले भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी बच्चों को सम्बोधित किया गया। लोमेश कुमार ने बच्चों को भगवान देवशिल्पी श्री विश्वकर्मा जयंती और नव भारत निर्माण की ओर अग्रसर करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की विकास और स्वच्छता ही हम सब की अहम जिम्मेदारी है। विद्यालय की विकास उपलब्धि पर हम मिलके कार्य करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के समिति अध्यक्ष उदयराम साहू, भाजपा सरदा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, स्थानीय सरपंच तीरथ बाई, प्रचार-प्रसार भाजयुमो बेमेतरा एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि सेवा सहकारी समिति अछोली लोमेश कुमार सेन, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सुरहोली पप्पु वर्मा, युवा मोर्चा मंडल मंत्री रामायण साहू, भाजपा कार्यकर्ता सनत चौधरी, लक्की देवांगन, वीरेंद्र निषाद, श्रवण गेंढरे सहित विद्यालय प्राचार्य सुखदेव साव और सभी शिक्षकगण सहित पालकगण श्रवण राय, रोहित यादव, धर्मदास सहित लाभान्वित छात्राओं के पालक उपस्थित हुए।




