विविध

*नेवनारा से हसदा के बीच दो लोग बाईक से शराब की अवैध बिक्री व तस्करी करने वाले को बेरला आबकारी टीम पकड़ी*

 

बेमेतरा/बेरला:- आबकारी विभाग वृत्त बेरला क्षेत्र के ग्राम नेवनारा से हसदा जाने वाले सड़क मार्ग के बीच दो बाइक सवार शराब की अवैध बिक्री व तस्करी कर रहे लोगों को बेरला आबकारी टीम ने पकड़ी। वही जांच कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार की और गाड़ी सहित मिली 98 पाव शराब को जप्ती बनाया गया। जांच में आरोपी 1. राहुल कुर्रे पिता आस करन जाति सतनामी उम्र 21 वर्ष साकिन डूमर थाना-नंदिनी जिला दुर्ग,

2.आर्यन कुमार डेहरे पिता मान सिंह डेहरे उम्र 24 साल साकिन डूमर जिला दुर्ग। ये आरोपी बेरला ब्लॉक के ग्राम नेवनारा से हसदा मार्ग वाली रोड से जा रहे थे उसी बीच आबकारी विभाग के टीम ने धर दबोचा। यह क्षेत्र पुलिस चौंकी कंडरका, जिला बेमेतरा में आता है। इस मौके पर आरोपीयों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ धारा-34(1) (क), 34(2) एवं 59 (क)

(गैर जमानती प्रकरण ) 1.जप्त मदिरा 98 नग पाव देसी मसाला मदिरा (कुल मात्रा 17.65 बल्क लीटर) बाजार मूल्य 9800/, 2. एक दो पहिया मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक स्प्लेंडर रंग काला बिना नंबर प्लेट की

अनुमानित. बाजार मूल्य 28000/- पर कार्यवाही किया गया। गौतरलब है कि कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ.पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी विक्रम आनंद के मार्गदर्शन में दिनांक 18 सितम्बर 2025 दिवस में प्राप्त निर्देशो के अनुरुप आबकारी वृत्त बेरला जिला बेमेतरा द्वारा, मुखबिर से मोबाइल से मिली अवैध मदिरा धारण परिवहन की सूचना के आधार पर मय आबकारी स्टाफ द्वारा अस्थाई नाका लगा कर घटनास्थल नेवनारा से हसदा रोड में आरोपी 1. राहुल कुर्रे 2.आर्यन कुमार डेहरे कब्जे वाली मोटरसाइकिल वाहन बिना नंबर प्लेट की तलाशी ली गई। जिसके जांच तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाली दोपहिया वाहन मोटरसाइकिल, वाहन की तलाशी मौके पर गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे वाली वाहन में रखे सफेद प्लास्टिक बोरी में कुल 98 नग पाव, प्रत्येक में 180 एमएल -180एमएल भरी देसी मसाला मदिरा कुल मात्रा 17.64 बल्क लीटर, मदिरा बरामद हुई मौके पर ही बरामद मदिरा को जांच उपरांत सील बंद कर कब्जा आबकारी लिया। इस मौके पर आरोपी के विरुद्ध विधिवत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। आबकारी अधिनियम धारा 34(2)के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उक्त रेड कार्यवाही में आबकारी वृत्त बेरला प्रभारी आबकारी उप-निरीक्षक निवेदिता मिश्रा, आबकारी आरक्षक नरेंद्र ठाकुर, आबकारी आरक्षक महेन्द नाग तथा वाहन चालक का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी के लिए अपील की है कि अवैध मदिरा धारण, परिवहन, संगहण एवं विक्रय के विरुद्ध शिकायत हेतु आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेरला के दूरभाष नं.9821092076 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवायें।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button