*बेरला पुलिस ने सुलझाई बुचीडीह हत्याकांड की गुत्थी, पत्नि ही निकली पति की हत्यारिन*

*■बेमेतरा:-* बेरला थाना इलाके के बुचीडीह में बिहारी युवक के हत्याकाण्ड मामले पर जांच में लगी पुलिस की टीम ने घटना में तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए मृतक अभिषेक सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रीना पारधी उर्फ जंगो गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इस मर्डर का असल कारण बीते 6 जुलाई व 07 जुलाई की मध्यरात्रि में नशे में धुत पति-पत्नी के बीच हुए वाद-विवाद को माना जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आरोपी पत्नी ने पति को धारदार हसिया से सिर पर ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर जान ले ली। फिलहाल आरोपी पत्नी की विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक बेरला थाना के सरदा इलाके में स्थित बुचीडीह बस्ती में एक स्थानीय पारधी परिवार के बीच 27 साल के एक बिहारी नवयुवक अभिषेक सिंह चौहान रहा रहा था, जो पारधी बस्ती के ही 30 वर्षीय रीना पारधी उर्फ जंगो के साथ पति-पत्नी के रूप दांपत्य जीवन बिता रहा था। इसी बीच यह वारदात हुई। जिसकी बेरला थाना में प्रार्थी द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया था एवं पुलिस अफसरों के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन पर जांच टीम द्वारा घटना के सम्बंध में गहनता से पूछताछ व खोजबीन की गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाड के साथ साइबर टीम का भी सहारा लिया गया। इसके अलावा इस मामले में दर्जनो संदेही व संदिग्ध लोगो को उठाकर जानकारी ली गयी। जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी पत्नी की असमान्य हरकतों एवं भ्रामक जानकारी पर आशंका हुई। जिस पर बेरला पुलिस ने मुस्तैदी से पूछताछ की तो आरोपी महिला ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताई कि घटना के दिन विगत रविवार व सोमवार के बीच मृतक पति अभिषेक सिह रात को आरोपी पत्नी रीना के बीच नशे में आकर गालीगलौज व हाथापाई करते हुये मारपीट व काफी विवाद करने लगा, जिससे आहत होकर पत्नी ने नशे में धुत पति की सब्जी काटने के औजार हसिया ने अंधाधुंध जानलेवा वार की। जिसके बाद अपने परिजनों के पास जाकर इस घटना की जानकारी दी एवं स्वयं को बेगुनाह साबित करने के लिए साजिशन उन्होंने अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या की बात पुलिस को बताई। किन्तु बेरला एसडीओपी-विनय कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी केके सिह ने जबरदस्त कार्यवाही करते हुए मामले का पर्दाफाश कर आरोपी महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जिसमें पुलिस की इस कार्यवाही में विशेष रूप में साइबर प्रभारी सब इंस्पेक्टर- मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक-दीनानाथ सिन्हा, नोहर यादव, महिला आरक्षक-पूनम सिंह व मालती साहू, आरक्षक-रामेश्वर पटेल, सुरेंद्र जांगड़े, धनसाय मिरे व अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।




