विविध

*विधायक ने चुनाव तैयारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ली समीक्षा बैठक*

देवकर :-.बुधवार को वार्ड 06 मित्तल कम्पेलस में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ है जिसमें मुख्य रूप में साजा विधायक मान महोदय श्री ईश्वर साहू जी, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा जी, भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा जी, पूर्व परपोड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता चिंता राम पटेल जी, वरिष्ठ भाजपा नेता बुधारू साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिभुवन साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता माधव यादव जी , पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संतोष वर्मा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल लीलरिया जी, हुए। इस दौरान उन्होंने चुनाव पुवॆ संपूर्ण तैयारियों की समीक्षा । चुनाव कार्यालय की व्यवस्था , प्रचार अभियान की समीक्षा आदि विषयों पर चर्चा की। विधायक ने कार्यकर्ताओं अपने -अपने दायित्व को निवाॆह करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। निश्चित ही इस बार भी सभी नगरीय निकायों में भी प्रचंड मंतो से भाजपा की जीत होगी।आप सभी को हमारी डबल इंजन की सरकार की जन कल्याण योजना को लेकर घर घर जाना जिसका लाभ जनता को सीधा मिला रहा है। हमारे सरकार ने प्रदेश में’ मोदी की गारंटी ‘ के सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया।और विधायक ईश्वर साहू जी ने एक नारा भी दिया.सारे ‘देवकर डोल रहा है अजय अजय बोल रहा है’. और हम बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेंगें ,( नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी राजेंद्र शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिये कार्य कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मंतो से विजय दिलाने हेतु सभी से आह्वान करने के साथ ही चुनावी राजनीति का खाका तैयार कर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को वार्डो की जिम्मेदारी दी गई है।( भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा जी ने उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प है कि हर गरीब का पक्का मकान हो।इस संकल्प को लेकर भाजपा जनता पार्टी आगे बढ़ रही है।इसी का नतीजा है कि हर गांव और नगरीय निकाय में गरीबों के आशीयाने का सपना साकार हो रहा है।इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशी व पार्टी के कार्यकर्ता गण सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button