*कुम्ही में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

ग्राम पंचायत-कुम्ही में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरपंच मनीष टंडन द्वारा ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया गया एवं समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस का बधाई दिया गया सर्वप्रथम स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाला गया और गांव के समस्त शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे का सम्मान किया गया तत्पश्चात स्कूली बच्चो द्वारा कविता,भाषण,सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति दिया गया ! सरपंच के द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के प्रतिभावान छात्रो को सम्मानित करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं अर्पित किया गया साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चो को भी पुरस्कृत किया गया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष टंडन सरपंच-कुम्ही विशिष्ट अतिथि- तिरथराम धीवर,मंगलूराम साहू,कृष्णादास भारती,रमेश वर्मा, लिखराम साहू,शत्रुहनदास भारती, समस्त पंचगण समेत सभी शिक्षकगण द्रोपति देवांगन,अनिता उर्वशा,सूरज मंडरीक,जीवन वर्मा,चिंतामणी साहू,सूरजप्रकाश साहू समेत स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे !




