*राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में बेमेतरा जिला का दबदबा*

*(हसदा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लेंगे भाग)*
बेरला:- छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन रायपुर द्वारा 8 व 9 जून 2024 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से बालक वर्ग में 10 जिलों व बालिका वर्ग में 7 जिलों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वही बेमेतरा की बालक जूनियर टीम तथा बालिका जूनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में तीसरे स्थान हासिल किया तथा बालिका की जूनियर टीम ने दूसरे स्थान हासिल किये। बेमेतरा जिले के बालिका टीम की कप्तान दुलेश्वरी धीवर ग्राम हसदा का चयन छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल के राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ हैं l फुटबॉल रग्बी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जून तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगी। दुलेश्वरी धीवर के छत्तीसगढ़ फुटबॉल रग्बी के राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर छत्तीसगढ़ टच रग्बी के अध्यक्ष लोकेश्वर राव, बेमेतरा टच रग्बी के सचिव पंकज कुमार वर्मा, सह- प्रशिक्षक आकाश वर्मा ने खिलाड़ियों का उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा के प्राचार्य दुष्यंत कुमार परगनिहा ने भी शुभकामनाएं दी।




