विविध
*■ठेलकाडीह में बारिश की बूंदाबादी के साथ गिरा बर्फ का ओला■*

*■दुर्ग/बेमेतरा:-■* दुर्ग बेमेतरा ज़िला क्षेत्र के धमधा-साजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अचानक मौसम के करवट बदलने से बेमौसम बारिश व बर्फ के गोले गिरने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि आज सोमवार की शाम को बदलो की गड़गड़ाहट व बारिश की बूंदाबांदी के साथ ओले का गिरना सुर्खियों में है। स्थानीय धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम ठेलकाडीह चौक के पास बड़ी मात्रा में ओले को इकट्ठा कर ग्रामीण द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जिससे गर्मी के सीजन में बर्फ का गिरना चर्चा का विषय बन गया।




