विविध

*सड़क किनारे बिछाई जा रही पाइप लाइन, जानलेवा तरीके से फैला दी मिट्टी*

 

 

बेमेतरा:- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग साजा अंतर्गत ग्राम भैंसामुडा, बरगा और मोहगांव-मोहतरा सड़क मार्ग में पाईपलाईन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से सड़क किनारे खुदाई की जा रही है और मिट्टी सड़क पर ही डाल दी जा रही है। पाइप डालने के बाद पटाई भी ठीक से नहीं किया गया। जिससे आए दिन इन गड्ढों में भारी वाहन फंस जा रहे है। साथ ही सड़क में मिट्टी फैला देने से राहगीरों के लिए खतरा बन रहे है। आपको बता दें कि हाल ही में कुछ दिनों से अंचल में रिमझीम बारिश के कारण सड़क में फैली मिट्टी कीचड़युक्त हो गए है। वही मोटरसाइकिल वाले व बड़ी वाहनों के लिए मुसीबत बन पड़े है। जो जनहानि जैसे खतरा बन गए है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते मुसाफिरों को जान गवाने की बड़ी संभावना जताई जा रही है। ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे।

 

*ग्रीष्म के बजाय वर्षा ऋतु में ठेकेदार काम चालू कर आमजनों के लिए खड़ा कर दी समस्या*

 

वर्षा के दिनों में चार माह कार्य प्रतिबंधित रहता है। शासन के नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने शहर, गांव के गली-मोहल्लों, सड़कों में खोदे गए गड्ढे प्रशासनिक लापरवाही के चलते वर्षा के मौसम में राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बन रहे है। खोदी गई सड़कों को लेकर आम जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीण हो या शहर की सड़कें वर्षा में दलदल में तब्दील हो गई है। गड्ढों को पाटने के लिए मिट्टी भरे जगहों से वाहन के साथ निकलना तो दूर, पैदल चलना भी किसी परेशानी से कम नहीं है। कई सड़कों की हालत इतनी खराब है कि वहां पर वाहन सड़क से गुजरते समय गड्ढों में फंस रहे है। इतना ही नहीं विगत दिनों हुई वर्षा ने इन सड़कों को फिसलन भरा बना दिया, जहां से पैदल व वाहन के निकलने वालों को भी कई बार रपटना पड़ा है।

 

साजा मुख्य मार्ग के कई ग्रामीण अंचल जाने वाले मार्ग में पाईपलाईन बिछाने का काम चल रहे है। पाईपलाईन बिछाने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर अधिक मात्रा में मिट्टी छोड़ देने से आय दिनों खतरा बढ़ता जा रहा है। खासकर बारिश होने पर सड़क में चलना और भी ज्यादा बढ़ जाते है। पाइप लाइन की खुदाई के दौरान ठेकेदार का सुपरवाइजर भी मौजूद नहीं रहता है। जिसकी वजह से जेसीबी ऑपरेटर मनमानी ढंग से खुदाई कर मिट्टी पाटने में लापरवाही बरत रहे है। इसके अलावा सुपरवाइजर ने भी अपना एक सुपरवाइजर रखा है। जिससे कार्य में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है। जानकारी लेने पर पता चला कि इस काम को अंतरराज्यीय कंपनी द्वारा की जा रही है। मौके पर ठेकेदार लापता व नदारद रहे। साथ ही साईड इंजीनियर तक न होना लापरवाही की सीमा पार कर गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहे है। जबकि नियमानुसार अभी वर्षा के दिनों में चार माह शासकीय खनिज कार्य प्रतिबंधित रहता है लेकिन इसके विपरीत मनमानी ढंग से कार्य कराना शासन के नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इस समस्या को देखने तक कि समय संबंधित विभाग को भी नहीं है। आलम यह है कि ग्रामीणों में इससे कई कथित सवाल खड़ा हो रहे है। दूसरी तरफ सड़क की दुर्दशा ही बिगडने लगी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button