विविध

*नवदुर्गा पेपर मिल से रासायनिक पानी और जहरीली गैस का रिसाव, ग्रामीणो की मांग 10 दिनों में पूर्ण नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी*

 

बेरला/भिंभौरी:- अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बेरला के उप तहसील भिंभौरी के क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नेवनारा में एक बार फिर मामला सामने आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवनारा में संचालित नवदुर्गा पेपर मिल नेवनारा से निकल रहे रासायनिक पानी और विषैली गैसों के कारण स्थानीय किसान और ग्रामीण भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मिल प्रबंधन की लगातार अनदेखी से आक्रोशित समस्त नेवनारा ग्रामवासियों ने मिल मालिक सुमील अग्रवाल को एक लिखित आवेदन सौंपकर इन गंभीर समस्याओं पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
​आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मिल से लगातार बिना किसी उपचार के केमिकल युक्त जहरीला पानी पास के खेतों में छोड़ा जा रहा है। इस दूषित पानी के कारण किसानों की तैयार और खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
​इसके साथ ही ग्रामीणों ने मिल से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के छोड़ी जा रही विषैली गैसों को लेकर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस जहरीली हवा से पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा कंपनी द्वारा गांव के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का सहयोग न देने पर भी नाराजगी जताई गई है। ​ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 10 दिनों के भीतर इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे एक विशाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस ज्ञापन पर नीलेश साहू सहित समस्त ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता दिखाई है।

■इस संबंध में नवदुर्गा पेपर मिल ऑनर सुमित अग्रवाल को दुरभाषा के माध्यम से उनके पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया गया

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button